फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The police reached the information of the dead body in the sack, the cow came out of the sack

बोरे में शव की सूचना पर पहुंची पुलिस, बोरे से निकली गाय

Fri, 24 Sep 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
The police reached the information of the dead body in the sack, the cow came out of the sack
सरायमीर। थाना क्षेत्र के नंदाव गांव में शुक्रवार को दिन में लगभग 10 बजे बोरे में भर कर फेंकी गई लाश की सूचना किसी ने थाने को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस को मौके पर भेज कर बोरे को खुलवाया तो बोरे से गाय का शव निकला। किसी ने गाय को बोरे में भर कर वहां फेंका था। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने गाय के शव को बोरे में भरकर फेकने वाले का पता लगाने का निर्देश सिपाहियों को दिया। पुलिस ने गांव में पता लगाया तो पता चला कि यह गाय दिलीप पुत्र छोटेलाल ग्राम रेवला नंदाव थाना सरायमीर की है। पुलिस उसके घर से पकड़ कर थाने लाई। दिलीप ने बताया कि मेरी गाय करीब एक सप्ताह से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार को गाय मर गई। मैंने उसे बोरे में भरकर ठेले पर लादकर गांव में ही कुड़िया पोखरी के पास सरपत के समीप फेंक दिया। लापरवाही बरतने एवं उसे खुले में फेंकने के जुर्म में उसे मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed