फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The pole and wire have been broken in the field since two months, the farmer was scorched by the current

दो माह से खेत में टूट कर गिरा है खंभा व तार, करंट से किसान झुलसा

Sat, 20 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The pole and wire have been broken in the field since two months, the farmer was scorched by the current
बिजली विभाग की लापरवाही का परिणाम है कि निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अनंदपुर गांव में करंट की चपेट में आकर किसान बुरी तरह से झुलस गया। जबकि दो माह पूर्व बरसात के दौरान गिरे हाईटेंशन तार को हटाने के लिए किसानों ने विभाग से कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की थी। लेकिन विभाग ने लोगों की शिकायत को दरकिनार की।
विज्ञापन

किसान के झुलसने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बताते चले लगभग दो माह पूर्व हुई मुसलाधार बरसात के दौरान निजामाबाद तहसील के अनंतपुर गांव से गुजरे बिजली का हाईटेंशन तार मय खंभा के गिर गया था। लेकिन इस खंभे को दो माह बाद भी विभाग दुरूस्त नहीं करा सका। जबकि इस दौरान गांव के लोगों ने कई बार विभाग से शिकायत कर खंभा खड़ा करने और तार खिंचने के लिए गुहार लगाया था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि गिरे खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिम्मेदारों के मौन साधने का परिणाम रहा कि गांव निवासी देवेंद्र कुमार मिश्रा गिरे तार की चपेट में आकर झुलस गए। परिवार के सदस्यों की मानें तो देवेंद्र कुमार मिश्रा शुक्रवार को गेंहू की बुआई कराकर घर लौट रहे रहे थे। तभी गिरे तार की चपेट में आकर किसान झुलस गए। घटना होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। वहीं इस बाबत जब जेई प्रवीण कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। कुछ कर्मचारियों की हड़ताल के चलते देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed