संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। काव्यांगन एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में नगर के चित्रगुप्त मंदिर, हीरापट्टी के सभागार में काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। अध्यक्षता कर रहे पंडित हरिहर पाठक ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।
राकेश पांडेय ‘सागर’ एवं रत्नेश राय ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ‘दानिश’ ने संस्था के आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी में प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संचालन संस्था के संयोजक विजयेंद्र श्रीवास्तव ‘करुण’ ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रवेश सिंह रहे। काव्य गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. शशि भूषण प्रशांत, पं जन्मेजय पाठक, डॉ. आशा सिंह, दिनेश श्रीवास्तव ‘दानिश’, कौशल राय, सुरेंद्र सिंह ‘चांस’, रत्नेश राय, शालिनी राय, राकेश पांडेय ‘सागर’, संदीप गांधी ‘नेहाल’ एवं संदीप राय ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम साहित्यिक सौहार्द, रचनात्मक ऊर्जा और काव्य रस से परिपूर्ण रहा, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।