फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The player returned from Uzbekistan after winning the bronze medal

सीएम के आगमन के पहले हेलिपैड, मंच समेत सभी तैयारियां पूरी करें : डीएम

Thu, 19 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The player returned from Uzbekistan after winning the bronze medal
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार ने एसएसपी हेमराज मीना एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम चकिया, ब्लॉक पवई तहसील फूलपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने हेलिपैड, मंच, फोटो गैलरी, सैंड आर्ट का निरीक्षण कर संबंधित नोडल अधिकारियों को समय से सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया। ड्यूटी में लगे समस्त नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से 3 घंटा पहले उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों व मोड़ पर जगह-जगह साइनेज लगाएं। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल का चयन करते हुए इमरजेंसी पार्किंग की भी वैकल्पिक व्यवस्था करें। कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में महिला व पुरुष मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले वाहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नामित नोडल अधिकारी, यूपीडा के अधिकारियों से पहले में बात कर व्यवस्था कर लें। पंडाल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समय से स्टेज तैयार कर लें। कलाकारों से भी समन्वय स्थापित कर समय से कार्यक्रम संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डीएम ने एसएसपी के साथ मिल कर कलेक्ट्रेट में भी बैठक
इससे पूर्व डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समस्त एसडीएम, सीओ, समस्त थाना अध्यक्ष की बैठक कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने गूगल मैप के माध्यम से सभी अधिकारियों को उनके ड्यूटी स्थल, वाहनों के आने जाने, पार्किंग स्थल, जनसभा स्थल, हेलीपैड स्थल पर तैनात रहकर अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, राजेश सिंह महुआरी, हरिबंश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed