फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The pilot workshop Cutengi roadways buses

पायलट वर्कशाप से छूटेंगी रोडवेज बसें

Sat, 01 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 01 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The pilot workshop Cutengi roadways buses
 नगर के निर्माणाधीन रोडवेज परिसर का शनिवार को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को कार्यों में तेजी लाते हुए मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि रोडवेज परिसर तोड़े जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही रोडवेज को पायलट वर्कशाप में शिफ्ट कर दिया जाएगा। यहीं से बसें छूटेंगी। इस संबंध में जैसे ही परमिशन मिल जाएगी, इस कार्य को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन मंत्री ने अधिकारियों और ठेकेदार को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया और ठेकदार से कहा कि यह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए रोडवेज का निर्माण मानक के अनुसार होना चाहिए। मानक से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बोले यहां का रोडवेज देश के प्रमुख रोडवेज के रूप में जाना पहचाना जाएगा। इस रोडवेज को सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही रोडवेज से जुड़े सभी मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके पर एसके सत्येन, अशोक तिवारी, हकीम बेग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed