{"_id":"653024d1ff36673a940d4c34","slug":"the-picture-of-bartani-gahji-road-will-change-by-rs-26-lakhs-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-6163-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बरतानी- गहजी मार्ग की 26 लाख से बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बरतानी- गहजी मार्ग की 26 लाख से बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन
क्षेत्र के बरतानी-गहजी जर्जर मार्ग पर हिचकोलों से जल्द ही राहत मिलने वाली है। ढाई किमी इस मार्ग की मरम्मत के लिए 26 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले माह से कार्य भी शुरू हो जाएगा।
बरतानी से गहजी को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसके कारण इस मार्ग से जुड़े सीरपट्टी, खादारामपुर, हरखपुर आदि गांवों के लोगों के आवागमन में परेशानी होती थी। कई जगहों पर सड़क टूट गई है और उसमें गड्ढे हो गए हैं। कहीं भी पिच दिखाई नहीं दे रही है। सफर में लोग हिचकोले खाते थे। मार्ग के मरम्मत के लिए कई बार क्षेत्र के लोगों केे आवाज उठाया लेकिन मार्ग का मरम्मत नहीं हो सका। लेकिन अब इस संपर्क मार्ग से जुड़े गांव के लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को विशेष मरम्मत कार्ययोजना में शामिल किया। ढाई किमी सड़क के मरम्मत में 26 लाख रुपए खर्च आएंगी। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 13 लाख रुपए आवंटित हो चुका है। संपर्क मार्ग के कार्य का टेंडर भी हो चुका है। अगले माह से ठेकेदार द्वारा काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
बरतानी-गहजी संपर्क मार्ग की स्वीकृति हो चुकी है। इसके मरम्मत में 26 लाख रुपए खर्च होंगे। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। संभवत: ठेकेदार द्वारा अगले माह से कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता।