फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The persecution of Brahmins is not tolerated Brijesh Dubey

ब्राह्मणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- बृजेश दुबे

Tue, 11 Aug 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
The persecution of Brahmins is not tolerated  Brijesh Dubey
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक जाफरपुर स्थित बृजेश दुबे के आवास पर हुई। शुभारंभ भगवान परशुराम और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर मल्यार्पण कर हुआ। बृजेश दुबे ने राम मंदिर के शिलान्यास पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण कभी भी जातिवादी नहीं रहा है। वह हिंदू समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास सदियों से करता चला आ रहा है। फिर भी जातीय आधार पर ब्राह्मणों को निशाना बनाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको ब्राह्मण महासभा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा और बसपा को ब्राह्मण याद आ रहे है। वह भगवान परशुराम की मूर्ति बनवाने की बात कर रहे है। वर्तमान सरकार भी ब्राह्मणों को रामराज का सपना दिखा रही है और ब्राह्मणों को हांसिए पर रखी है। सुभाष चंद तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष है। इनके बिना देश में संस्कृति की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। उन्होंने सभी पदाधिकारी से संगठन को मजबूत करने की बात कही। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण दुबे ने कहा कि जल्द की ब्लाक स्तर की कमेटी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, शिवगोविंद उपाध्याय, गगन दुबे, लालकृष्ण दुबे आदि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed