फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The people of the village tied the couple in the bond of marriage in azamgarh

प्रेमी युगल को गांव वालों का सरप्राइज: जौनपुर का लड़का..आजमगढ़ की लड़की,गांव वालों ने चोरी-छिपे पकड़ा और फिर..

Thu, 01 Sep 2022 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़/जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़/जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 01 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर से एक प्रेमी आजमगढ़ अपनी प्रेमिका से मिलने आया। गांव वालों ने दोनों को चोरी छिपे मिलते देख लिया। आनन-फानन में लड़के के घरवालों को बुलाया गया। फिर गांव वालों ने ऐसा काम किया जो इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 

विज्ञापन
The people of the village tied the couple in the bond of marriage in azamgarh
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के फूलपुर तहसील क्षेत्र के मकसुदिया गांव में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गांव स्थित झारखंडे महादेव मंदिर में ग्रामीणों ने प्रधान की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी करा दी। मामला बुधवार का है। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव निवासी प्रियंका पुत्री रामचेत चौहान का जनपद जौनपुर अंतर्गत खुटहन थाना के पनौली गांव निवासी विकेश वर्मा पुत्र मदन चंद वर्मा के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को विकेश अपनी प्रेमिका से मिलने मकसुदिया गांव आया था।
विज्ञापन


इस बीच प्रेमी युगल को एक साथ देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बेलसिया के प्रधान इश्तियाक अहमद को बुलवाया। उधर यह घटना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रधान इश्तियाक ने विकेश के परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी और मौके पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रेमी के परिजनों और प्रेमिका के परिजनों की आपसी सहमती पर झारखंड महादेव मंदिर में बुधवार की शाम को विधि-विधान से प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंबारी अमित जायसवाल, प्रधान फरहान, मोबीन, अजय यादव, रामप्रीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed