{"_id":"66e9f8429a0b2ee4d00715f4","slug":"the-pace-has-slowed-down-yet-the-growth-continues-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-120753-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रफ्तार हुई धीमी, फिर भी बढ़ोतरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रफ्तार हुई धीमी, फिर भी बढ़ोतरी जारी
विज्ञापन
घाघरा नदी में आई बाढ़ ने सगड़ी तहसील के उत्तरी क्षेत्र को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। अब तक लगभग 50 गांवों की 75,000 की आबादी इस आपदा से जूझ रही है। प्रशासन द्वारा 133 नावें लगाकर राहत कार्य किया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों ने अपनी सुविधानुसार लगभग 250 नावों का संचालन किया है। एसडीएम नरेंद्र गंगवार और तहसीलदार विवेकानंद दुबे बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं।
सगड़ी तहसील से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई है, लेकिन नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। महुला गढ़वाल बांध में महुला के पास सीपेज हो गया है, जिसे बंद करने में बाढ़ खंड के लोग जुटे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में बदरहुंआ, डिघिया, बांका, अजगरा और कई अन्य शामिल हैं। अब लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। जहरीले जीव जंतु लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। जिसके कारण खतरा बढ़ गया है।
00
प्रभावित गांवों में स्कूल और घर जलमग्न
गढ़वल बांध के उत्तर के लगभग सभी स्कूलों में पानी भर चुका है, जिसमें प्राथमिक विद्यालय साहडीह, भदौरा और देवरा खास राजा जैसे कई स्कूल शामिल हैं। कई घरों में भी पानी घुस चुका है। किसानों के खेतों में पानी भरने से हजारों पशुओं के सामने चारे का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
00
बदरहुंआ में 23 तो डिघिया में 20 सेमी बढ़ा जलस्तर
बदरहुंआ नाले पर सोमवार की शाम नदी का जलस्तर 72.58 मीटर रिकॉर्ड किया गया था, जो मंगलवार को 23 सेमी बढ़कर 72.81 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर सोमवार को जलस्तर 71.67 मीटर था, जो मंगलवार को 20 सेमी बढ़कर 71.87 मीटर हो गया है। नदी में मंगलवार को विभिन्न बैराजों से 285974 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जिसमें गिरिजा बैराज से 131478 क्यूसेक, शारदा बैराज से 149878 क्यूसेक और सरयू बैराज से 4618 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।