{"_id":"6851b16ef13fa5cf2509572b","slug":"the-opposition-misled-the-scheduled-society-dharmpal-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133124-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षियों ने अनुसूचित समाज को किया गुमराह : धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षियों ने अनुसूचित समाज को किया गुमराह : धर्मपाल
विज्ञापन
आजमगढ़। विपक्षियों ने अनुसूचित समाज को किया जहां केवल गुमराह किया है, वहीं भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का।
वह जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद और जिला पंचायत, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
धर्मपाल ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने वर्षों तक अनुसूचित समाज को गुमराह करने और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का काम किया है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न सिर्फ बाबा साहेब को चुनाव हरवाया, बल्कि उनके निधन के बाद दिल्ली में अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया। धर्मपाल ने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने ही दिलाया, जबकि कांग्रेस ने वर्षों तक शासन करने के बावजूद उन्हें यह सम्मान नहीं दिया।
अनुच्छेद 370 को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के संविधान को पूरे देश में लागू करने का कार्य किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने सर्व शिक्षा अभियान और कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास योजना की शुरुआत करके शिक्षा से वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने की घटनाओं को उन्होंने सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा की योजनाओं और बाबा साहेब के प्रति भाजपा के योगदान को घर-घर जाकर बताएं, ताकि समाज को भ्रमित करने वाली ताकतों की सच्चाई सामने आ सके।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजनानंद राय, जिला प्रभारी अशोक सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य तीजा राम, सौदागर भारती, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, श्वेता जायसवाल, अजय निषाद, हरिवंश मिश्रा, अनीता सिंह, विभा बर्नवाल, ऊषा आर्या आदि मौजूद रहे।