फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The office bearers of the district bar took oath

Azamgarh News: डिस्ट्रिक्ट बार के पदाधिकारयों ने ली शपथ

Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The office bearers of the district bar took oath
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मानित किए गए नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। श्रोत-
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और नगरपालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने किया। इसमें अध्यक्ष भृगुनाथ राम, मंत्री मनोज कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लौटू राम मौर्य, मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, बालकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष लालमोहन गिरी, सहमंत्री प्रशासन आनंद प्रकाश यादव, हरेंद्र यादव, सहमंत्री पुस्तकालय कृष्ण कुमार सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार एसोसिएशन के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में दीवानी बार और तहसील बार के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed