फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The oath of office and secrecy was administered to the officials

Azamgarh News: पदाधिकारियों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

Tue, 05 May 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The oath of office and secrecy was administered to the officials
भारत विकास परिषद एलीट शाखा के शपथग्रहण समाराेह में मौजूद संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
आजमगढ़। भारत विकास परिषद की एलीट शाखा के नए सत्र का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रोडवेज स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम’ के गान के साथ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

समारोह में काशी प्रांत के उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल एवं काशी प्रांत संरक्षक विकास रत्न अशोक अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में नई कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण संपन्न कराया गया। काशी प्रांत के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गगन अग्रवाल और महिला सहभागिता प्रमुख मनीला अग्रवाल शामिल रहीं। इसके बाद अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने टीम का विस्तार करते हुए गतिविधि संयोजकों मनीला अग्रवाल, प्रिय बंदिता बरनवाल, सुमन बरनवाल, गौरव मित्तल एवं श्रेय अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरा का निर्वहन करते हुए निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों पूर्व अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, पूर्व सचिव राजेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल एवं पूर्व महिला सहभागिता पूजा अग्रवाल ने नए पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर तथा परिषद का ‘पिन’ प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर काशी प्रांत के जिला समन्वयक बद्री प्रसाद गुप्ता, संरक्षक सिद्धार्थ सिंह, देवेश दुबे, सीताराम पाण्डेय सहित एलीट शाखा के सदस्य और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed