फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The noise of publicity stopped, now the emphasis on door-to-door publicity

थम गया प्रचार का शोर, अब डोर-टू-डोर प्रचार पर जोर

Sat, 17 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The noise of publicity stopped, now the emphasis on door-to-door publicity
आजमगढ़। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 19 अप्रैल को मतदान का कार्य संपन्न होगा। इस चुनाव के लिए 26866 पदों के सापेक्ष कुल 42527 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3720084 मतदाता करेंगे।सोमवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशियों का जोर डोर-टू-डोर प्रचार करने पर है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के 1858, ग्राम पंचायत सदस्य के 22820, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 और जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। कुल 26866 पदों के लिए 42527 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3720084 मतदाताओं को करना है। जनपद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख जिला प्रशासन के समक्ष चुनाव को सकुशल संपन्न कराना बहुत बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए प्रत्याशी जी-जान से प्रचार करने में जुटे हुए हैं। शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर अब सीधे लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद में रविवार को संपूर्ण बंदी लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। लेकिन इसी दिन पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। चुनाव ड्यूटी लगाए गए लोगों को अपना ड्यूटी कार्ड दिखाने पर आने जाने में छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

181504 मतदाता लिखेंगे 647 प्रत्याशियों की तकदीर
मेजवां। नामांकन के बाद से ही फूलपुर क्षेत्र में प्रधान पद हथियाने के लिए प्रत्याशी हर तिकड़म लगा रहा रहे हैं। शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार पर विराम लग जाने के बाद भी देर रात तक ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं के पास पहुंचने का प्रत्याशियों का क्रम जारी रहा। फूलपुर के 89 ग्राम पंचायतों में कुल 181504 मतदाता हैं। इसमे प्रधान पद के लिए 647 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। औसतन हर सीट पर 6 से 10 दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं। बीडीसी के 486 बीडीसी पद के तीन स्थानों पर निर्विरोध हुए है और ग्राम पंचायत सदस्य के 224 लोग चुनाव मैदान में है। वही फूलपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए 18 दावेदार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। फूलपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों की कुल सीट 1121 है। जिसमे सिर्फ 254 वार्डो के लिए नामांकन किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed