फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The new DM, who has conquered Everest twice, said that he will complete the schemes on time

Azamgarh News: दो बार एवरेस्ट फतह करने वाले नए डीएम बोले, योजनाओं को समय पर पूरा कराएंगे

Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The new DM, who has conquered Everest twice, said that he will complete the schemes on time
आजमगढ़। जनपद के नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार की देर शाम चार्ज संभाल लिया है। वह तैनाती के दौरान 19 मई 2013 को एवरेस्ट पर पहुंचे थे। 2015 में दूसरी बार चढ़ाई कर चुके हैं। डीएम ने कहा कि जो सरकार की प्राथमिकता है, वही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा कराया जाएगा। जनमानस की शिकायतों का प्रभारी तरीके से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे, इस पर फोकस रहेगा। यह भी प्रयास रहेगा कि जिले में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिले। डीएम रविंद्र कुमार आजमगढ़ से पहले बरेली, झांसी, बुलंदशहर समेत अन्य कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के रहने वाले रविंद्र कुमार दिसंबर 2017 से जून 2019 तक पेयजल स्वच्छता मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उन्होंने वर्ष 1999 में आईआईटी की परीक्षा पास की थी, लेकिन शिपिंग को कॅरिअर चुना। वर्ष 2002 से 2009 तक मर्चेंट नेवी में काम किया। फिर इसे छोड़कर सिविल सेवा की परीक्षा दी। 2011 में चयन के बाद 2013 से 2016 तक सिक्किम में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed