फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The names of 525,382 voters were removed from the electoral rolls in 1810 gram panchayats

Azamgarh News: 1810 ग्राम पंचायतों में 525382 मतदाताओं के नाम कटे

Tue, 23 Dec 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The names of 525,382 voters were removed from the electoral rolls in 1810 gram panchayats
आजमगढ़। जिले की 1810 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची में इस बार कुल 525,382 मतदाता सूची से हटाए गए हैं। वहीं 71,148 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इसके कारण जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,707,782 हो गई है। मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर आपत्तियां ली जाएंगी और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजाराम वर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इस पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 31 दिसंबर से छह जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद फरवरी में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed