{"_id":"69765f6bd2d00b2b0401806a","slug":"the-morning-procession-will-begin-at-7-am-today-honouring-freedom-fighters-and-families-of-martyrs-flag-hoisting-and-parade-will-take-place-at-930-am-at-the-police-lines-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-144497-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आज सुबह 7 बजे निकलेगी प्रभातफेरी, स्वतंत्रता सेनानी और बलिदानियों के परिजन होंगे सम्मानित, पुलिस लाइन में 9.30 बजे होगा झंडारोहण और परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आज सुबह 7 बजे निकलेगी प्रभातफेरी, स्वतंत्रता सेनानी और बलिदानियों के परिजन होंगे सम्मानित, पुलिस लाइन में 9.30 बजे होगा झंडारोहण और परेड
विज्ञापन
तिरंगी झालरों की रोशनी से जगमग हुआ हरिऔध कला केंद्र। संवाद
- फोटो : संवाद
आजमगढ़। गणतंत्र दिवस को गरिमामय एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह सात बजे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद जनपद के समस्त सरकारी भवनों एवं कार्यालयों पर सुबह 8:30 बजे परंपरागत ढंग से झंडारोहण, सामूहिक राष्ट्रगान तथा संविधान की शपथ दिलाई जाएगी। सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में झंडारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के बाद पुलिस परेड आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सेना एवं पुलिस बल के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सुबह 10:00 बजे जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। विद्यालयों में बच्चों को गणतंत्र की मूल भावना, संविधान के महत्व एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महापुरुषों के योगदान की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नाटक, विचार गोष्ठी, निबंध लेखन एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुष्ठ रोगियों को फल व दवाओं का वितरण, रक्तदान शिविरों का आयोजन, तथा विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित झांकियां निकाली जाएंगी। वहीं कारागार में निरुद्ध बंदियों को भी फल आदि वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गौरव और संविधान के प्रति आस्था का पर्व है। सभी नागरिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करें। सभी विभागों की झांकियां एवं परेड कार्यक्रम पुलिस लाइन परिसर में संपन्न कराए जाएंगे।