फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The matter of payment of Rs 1.80 crore reached the Governor

Azamgarh News: राज्यपाल तक पहुंचा 1.80 करोड़ के भुगतान का मामला

Tue, 24 Sep 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
The matter of payment of Rs 1.80 crore reached the Governor
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के जमुआ जोलहा गांव में एक भूमि के लिए हाल ही में भूमि अध्याप्ति कार्यालय द्वारा एक करोड़ 80 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जबकि वह भूमि एनएच में नहीं गई थी। यह मामला तूल पकड़ चुका है। क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर रमाकांत मिश्र ने सोमवार को इसकी जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के जमुआ जोलहा गांव में गाटा संख्या 92 है। इससे एनएच 233 जा रहा था। लेकिन, गजट में भूलवश गाटा संख्या-92 के स्थान पर गाटा संख्या-76 दर्ज हो गया, जिस पर भूमि के मालिक द्वारा 2015 में आपत्ति प्रस्तुत की गई। उस आपत्ति को संज्ञान में लेकर इस गलती को दुरुस्त किया गया और खातेदारों को एनएच द्वारा गाटा संख्या 92 का भुगतान भी किया गया। लेकिन, उसी गलती का फायदा उठाते हुए गाटा संख्या 76 के खातेदार को कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से एक करोड़ 80 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। जबकि गाटा संख्या 76 से कोई रकबा एनएच में नहीं जा रहा था। भाजपा नेता ने राज्यपाल से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed