फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The market was buzzing with business worth Rs 4.5 billion on Dhanteras

Azamgarh News: धनतेरस पर साढ़े चार अरब के कारोबार से चहका बाजार

Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The market was buzzing with business worth Rs 4.5 billion on Dhanteras
12 शहर के खत्रीटोला मुहल्ले में चौक-पुरानी सब्जीमंडी मार्ग पर बर्तन की दुकान से खरीदारी करती मह
आजमगढ़। दीपोत्सव के पहले दिन बाजार में ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। देर रात तक शोरूम और दुकानों पर लोग जमे रहे। ज्यादा भीड़भाड़ होने से शहर क्षेत्र में पूरे दिन जाम लगा रहा। धनतेरस पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्राॅनिक, ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा और गारमेंट बाजार में धूम रही। व्यापार मंडल और व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार धनतेरस पर पिछले वर्ष से अधिक करीब साढ़े चार अरब का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर शनिवार को शहर व आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने जमकर खरीददारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स व बर्तनों की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ दिखाई दी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों में पुलिस मुस्तैद रही। मुख्य चौक, सिधारी, स्टेशन रोड, रोडवेज मार्ग, हर्रा की चुंगी, रैदोपुर व ब्रह्मस्थान मार्ग सहित अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों पर ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। रेलवे स्टेशन पर मार्ग व मुख्य चौक पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। ग्राहकों ने बर्तनों व इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की सर्वाधिक खरीदारी की। पूरे दिन बाजारों में ग्राहकों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक तक यह क्रम बना रहा।
विज्ञापन

00

पौने दो अरब रहा सराफा कारोबारकाफी दिनों से सराफा का कारोबार काफी मंदा चल रहा था। सोने और चांदी के बढ़े दामों ने लोगों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगाया। इसके बाद भी आभूषणों की दुकान पर खासी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने अपने पसंदीदा गहने खरीदे। सराफा मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस बार लोगों ने चांदी के सिक्के को खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई। इस बार सराफा का कारोबार करीब पौने दो अरब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ के बर्तनों की हुई बिक्री
धनतेरस पर बर्तनों की दुकानों पर काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। लोगों ने उपयोग होने वाले बर्तन खरीदे। बर्तन के बड़े कारोबारी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार धनतेरस पर कारोबार ठीक रहा। जिले के अन्य हिस्सों में संचालित बर्तन की दुकानों में भी खरीदारों की पूरे दिन भीड़ रही। करीब दो करोड़ का बर्तन कारोबार रहा।
एक अरब 80 करोड़ के बिके वाहन
मारूति सुजुकी शोरूम के जीएम अतहर ने बताया कि जिले में लगभग एक अरब 25 करोड़ रुपये के चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं दाे पहिया हीरो मोटोकॉर्प के प्रोपराइटर भोलानाथ जालान बताया कि जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये के दो पहिया वाहन की बिक्री धनतेरस पर हुई है। प्रतिष्ठा ऑटो सेल्स के प्रोपराइटर विनोद सिंह और आइडियल बुलडोजर के एमडी एसके सत्येन ने बताया कि जिले में लगभग 35 करोड़ के तीन पहिया वाहनों की बिक्री हुई।
50 करोड़ के करीब रहा इलेक्ट्राॅनिक्स का कारोबार
त्योहारों पर दिए जा रहे उपहार को लेकर इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों के प्रति ग्राहकों का रुझान ज्यादा देखने को मिला। सुबह से ही इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लेागों की भीड़ उमड़ी रही। टीसू इलेक्ट्रानिक्स के प्रोपराइटर सुधीर बरनवाल ने बताया कि जनपद में करीब 50 करोड़ से अधिक का इलेक्ट्रानिक्स का कारोबार हुआ है।
15 करोड़ रहा कपड़ों का कारोबार

दिवाली के अवसर पर लोग नए कपड़े धारण करते हैं और पूजन में शामिल होते हैं। इसे देखते हुए कपड़ों की बिक्री भी खूब हुई। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष और रेमंड शोरूम के प्रोपराइटर परितोष रूंगटा ने बताया कि जिले में लगभग 15 करोड़ रुपये का कपड़े का कारोबार हुआ होगा।

करोड़ों के लक्ष्मी-गणेश और झाडू की भी हुई बिक्री
दिवाली पर लक्ष्मी गणेश के पूजन की परंपरा है। नगर के मुख्य चौक पर लक्ष्मी और गणेश के प्रतिमाओं की दुकाने सज गई है। जहां पहुंचकर लोगों ने इनकी खरीदारी की। इसके साथ ही जगह-जगह लोगों ने झाडू की भी खरीदारी की। विक्रेताओं की मानें तो जिले में करोड़ों लक्ष्मी गणेश के साथ ही झाडू, सजावटी सामानों आदि की करोड़ों रुपये की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed