फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The main festival started in Christian Hospital

Azamgarh News: क्रिश्चियन हास्पिटल में मुख्य महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
The main festival started in Christian Hospital
मिशन महोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर के हरबंशपुर में क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान में बुधवार को मुख्य महोत्सव का शुभारंभ आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बाइबल रिडिंग प्रार्थना गीत, सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत तथा शिव तांडव एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्थान के निदेशक डा. अशोक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्र-छात्राओं द्वारा क्रिसमस तथा शीतकालीन अवकाश से पहले एक सप्ताह तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को लकी ड्रा के माध्यम से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रीती यादव को डीआईजी अखिलेश कुमार ने मिक्सर देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य अवनी एनआर एवं संचालन शिक्षक अजीत पांडेय ने किया। संस्थान की बिजनेस मैनेजर श्रीमती बीना सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा. गरिमा सिंह, डा. नीरज सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. रिंकी सिंह, संदीप सिंह सोनू, डा. अर्पण श्रीवास्तव, डा. पंकज सिंह, डा. रामजी सिंह, डा. राजन बाबू श्रीवास्तव, डा. वेद प्रकाश सिंह, डा. आमिर, संदीप मौर्या, श्रीराम आदि मौजूद रहे।

सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत में बैठे नव द?

सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत में बैठे नव द?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed