फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Mahabalpur team won the Kabaddi competition

Azamgarh News: कबड्डी प्रतियोगिता में महाबलपुर की टीम ने मारी बाजी

Sun, 28 Dec 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The Mahabalpur team won the Kabaddi competition
अमिलो। सठियांव ब्लॉक के ग्राम नीबी मुहब्बतपुर में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की तरफ से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन सहित विभिन्न खेलों में क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कन्नौजिया ने तिरंगा फहराकर एवं फीता काटकर किया। पहले दिन की प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आयोजक बीईओ उमेश कुमार ने खेल परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुगंधा पाल, 200 मीटर में संजना राजभर तथा 800 मीटर दौड़ में सारिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद एहसान, 200 मीटर में राजन यादव, 800 मीटर में मोहम्मद एहसान तथा 1500 मीटर दौड़ में सुजीत यादव ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में पलक निषाद प्रथम, नंदनी द्वितीय तथा सोनम यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में महाबलपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लालसा कृषक इंटर कॉलेज नीबी की टीम द्वितीय रही। वॉलीबॉल बालक वर्ग में मासूम क्लब प्रथम एवं सम्मोपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अध्यक्षता बीईओ उमेश कुमार ने की तथा संचालन अवधेश यादव ने किया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed