फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The lousy tiles Ukdwa

उखड़वा दी घटिया टाइल्स

Sat, 23 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 23 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The lousy tiles Ukdwa
गन्ना आयुक्त एवं जिले के नोडल अफसर सुभाषचंद्र शर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और ट्रामा सेंटर में लगाई जा रही टाइल्स में गड़बड़ी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। टाइल्स को उखाड़कर मानक के अनुसार लगाए जाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुबह गन्ना आयुक्त का काफिला जिला अस्पताल पहुंचा। वार्डों में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। एक मरीज ने एक ही सिरिंज से दो बार इंजेक्शन लगाने की शिकायत की। कई मरीजों ने समय से भोजन न मिलने और दवा बाहर से खरीदने की भी शिकायत की। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। अस्पताल की नर्सों ने आवास के सामने गंदगी, सीवर जाम होने और पेयजल की समस्याएं गिनाईं। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर हाल जाना।
विज्ञापन


सीएमओ को तत्काल कमियों को दूर कराने को कहा। ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान निम्न स्तर का टाइल्स लगाए जाने पर फटकार लगाई। कार्यदायी संस्था को तत्काल टाइल्स उखाड़कर दूसरा लगाने को कहा। साथ ही सीएमओ डा. काली प्रसाद को टीम बनाकर इसका निरीक्षण करने को कहा। कार्यदायी संस्था के खिलाफ  कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गन्ना आयुक्त ने 2013-14 में विकास खंड मिर्जापुर के लोहिया ग्राम डिघियाबारी का हाल जाना। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय डिघियाबारी पर चौपाल लगाकर विकास योजनाओं 2013-14 की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed