फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The looted bike was recovered, two accused were arrested, two fled

Azamgarh News: लूटी गई बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो भाग गए

Wed, 02 Jul 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The looted bike was recovered, two accused were arrested, two fled
अहरौला। थाना क्षेत्र में 24 जून की रात कवलगढ़ पुल के पास हुई लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटी गई बाइक के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी अशोक कुमार सिंह और दारा सिंह थाना पवई के इब्राहिमपुर के निवासी हैं। इन्हें निजामपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर रूपाईपुर पुलिया के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपियों के पास से विनोद यादव निवासी गौरी की लूटी गई बाइक बरामद की गई है। विनोद यादव ने 24 जून को लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर 2500 नकद, मोबाइल फोन और बाइक लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इस लूट को फैजान और दिलशाद, निवासी सोफीगढ़ के साथ मिलकर अंजाम दिया था। लूटी गई बाइक को बेचने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों पशु तस्करी में भी शामिल रहे हैं। फिलहाल, दोनों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed