{"_id":"57d995c24f1c1b193bd49202","slug":"the-lock-on-the-gate-display-bandkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट पर ताला बंदकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट पर ताला बंदकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को मुहम्मदपुर पीएचसी पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को आशा और आशा संगिनियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट पर तालाबंद कर दिया। सभी से एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि जब तक स्वास्थ्य नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं करता धरना-प्रदर्शन आदि जारी रहेगा। इस दौरान रेनू देवी, अनिता, प्रेमशीला, सीमा, सुनीता, ऊषा, रीना, राजमती आदि मौजूद रहीं।
उधर, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, आशा तथा संगिनियों को स्थाई करने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में अतरौलिया के स्वास्थ्य अधीक्षक डा. शिवा सिंह को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को छह सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव करते हुए हॉस्पिटल के मुख्य गेट पर धरना दिया। डा. आरती सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को प्रदेश सरकार पूरा नहीं करती आंदोलन चलता रहेगा।
उन्होंने कहा की हमारा एक साथी (एमपीडब्लू) विपिन सैनी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लखनऊ में भूख हड़ताल पर है। डा. संतोष ने कहा कि हमारी प्रमुख मांग है कि हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए तथा सभी आशा तथा आशा संगिनी को स्थाई किया जाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर डा. हेमंत, डा. रेखा, नंदलाल, किरण यादव, सुरेश पांडेय, संगीता वर्मा, कंचन पांडेय, नीलम, रेनू, पूनम, गीता, प्रेमशिला समेत कई कर्मचारी उपस्थित थी।