{"_id":"57f3f5d64f1c1b8932270962","slug":"the-legislature-created-the-mortgage-lawyers-mehnagr","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने मेंहनगर विधायक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने मेंहनगर विधायक को बनाया बंधक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
मेंहनगर तहसील में आयोजित तहसील दिवस समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय विधायक बृजलाल सोनकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने से नाराज मेंहनगर तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक बृजलाल सोनकर को बंधक बना लिया। मुख्य गेट का ताला बंद कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वकील ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसडीएम को शिकायतीपत्र सौंपा जिसकी थानाध्यक्ष से जांच कराई जा रही है। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को मेंहनगर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम, एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसमें सपा विधायक बृजलाल सोनकर भी मौजूद थे। तहसील दिवस समाप्त होने के बाद उच्चाधिकारी चले गए, जबकि विधायक तहसील परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता, एल्डर कमेटी के सदस्य एवं नोटरी तेजप्रताप सिंह के यहां पहुंचे। अधिवक्ता का आरोप है कि विधायक ने उन्हें अपशब्द कहा। इसको लेकर कहासुनी हुई।
मामले की जानकारी होते ही वकील आक्रोशित हो गए। नाराज वकीलों ने तहसील का गेट बंद कर विधायक को बंधक बना लिया और विरोध में नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम मेंहनगर कपिलदेव यादव, तहसीलदार गजानंद दूबे, एसओ मेंहनगर मिथिलेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद मामला शांत कराया और विधायक को मुक्त कराया। वकील तेजप्रताप सिंह की तरफ से विधायक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा गया। एसडीएम ने उसे जांच के लिए एसओ को सौंप दिया। मेंहनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता के शिकायत की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विधायक जिस शपथपत्र को गलत बनाए जाने की बात कह रहे हैं वह हमारे यहां से नहीं बना है, न ही उन्होंने नोटरी बयानहल्फी ही दिखाया। बेइज्जत करने के उद्देश्य से विधायक ने तहसील में सबके सामने अपशब्द कहा। - तेजप्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, मेंहनगर
हंगामे की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे तो विधायक अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। तहसील का गेट बंद था। अधिवक्ताओं से शिकायती पत्र लेकर मामला शांत करा दिया गया। वकीलों के आरोप की जांच की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। - कपिलदेव यादव, एसडीएम मेंहनगर
कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए 100 से अधिक लोगों का फर्जी तरीके से नोटरी बयानहल्फी बनाया गया है। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों के समक्ष हमने वकील से पूछा। इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा के कुछ कार्यकर्ता इसे अलग रूप देते हुए हंगामा करने लगे। हमारी गाड़ी के शीशे पर भी पीटा गया। सारा मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। इस संबंध में कार्रवाई भी हो रही है। - बृजलाल सोनकर, सपा विधायक, मेंहनगर