फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The killers remain at large, and the police have been unable to determine the clear motives behind the killings

Azamgarh News: हत्यारे पकड़ से दूर, स्पष्ट कारणों का भी पता नहीं लगा पाई पुलिस

Wed, 29 Oct 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The killers remain at large, and the police have been unable to determine the clear motives behind the killings
अमिलो। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक सर्विलांस के सहारे पुलिसिंग करने वाली जिले की पुलिस हत्यारों को अभी पकड़ नहीं पाई है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास पतिराज की हत्या के बाद कातिल बेखौफ घूम रहे हैं और पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा सकी है। हत्याकांड के पीछे के कारणों का भी पर्दाफाश नहीं हुआ है। हालांकि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी दूधिया पतिराज उर्फ टिल्ठू हत्याकांड में पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। घटना के 24 घंटे बाद भी घटना की रहस्य से पर्दा अभी नहीं हटा है। मंगलवार को मृतक का शव घर पर आने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए जिला मुख्यालय राजघाट पर प्रशासन की मौजूदगी में कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सीटी मधुबन कुमार सिंह, सीओ सिटी शुभम तोदी, थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय के अलावा तहसीलदार सदर मौजूद थे। बताया जा रहा कि उक्त मामले में पूछताछ के लिए एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रंजिश मामले को लेकर कोर्ट में बेटी का होना था बयान
पतिराज की हत्या को लेकर अभी पुलिस यह अनुमान लगा रही कि उसकी हत्या पुराने विवाद काे लेकर हुई है। वहीं, गांव में यह भी चर्चा रही कि पुराने विवाद को लेकर सोमवार को पतिराज की बेटी का बयान होना था। घटना के बाद परिवार के लोग बेटी को लेकर कोर्ट में नहीं जा सके। इधर, पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हुए मुकदमे को लेकर भी चर्चा हो रही कि कहीं जिन दो अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है, वह किराए पर लिए गए शूटर तो नहीं हैं। जिन्होंने पतिराज की दिन दहाड़े सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है।


पतिराज की हत्या के मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा। - मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी। आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed