फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Kashmir Files film samajwadi party leader Abu asim Azmi told bunch of lies said bjp govt must show Godhra Files

The Kashmir Files: फिल्म को सपा नेता अबू आजमी ने बताया झूठ का पुलिंदा, कहा- दिखाना है तो गोधरा फाइल्स दिखाओ

Sat, 26 Mar 2022 04:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 04:42 PM IST
सार

आजमगढ़ दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और कश्मीर फाइल्स फिल्म पर सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन
The Kashmir Files film samajwadi party leader Abu asim Azmi told bunch of lies said bjp govt must  show Godhra Files
सपा नेता अबू आसिम आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि आज जिस कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर हो-हल्ला मचाया जा रहा है वह झूठ का पुलिंदा है। अगर सरकार को दिखाना है तो वह गोधरा फाइल्स दिखाए। लेकिन नहीं वह नहीं दिखाएगी।

विज्ञापन


अबू आजमी ने कहा कि इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में जनता ने विकास के नाम पर नहीं बल्कि धर्म के नाम पर वोट किया। चुनाव में ऐसे मुद्दे बने जिससे लोगों के जज्बात को भड़काया गया। निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ पहुंचे सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि यूपी विधानसभा के चुनाव में सपा को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

 

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को 49 सीटें मिली थी, इस बार सपा की सीटें बढ़ी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बेईमानी हुई है। कश्मीर फाइल्स पूरी तरह से बोगस फाइल है। कहा कि एक आरटीआई का जवाब आया है कि 30 वर्ष में कश्मीर में 1724 लोग मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 कश्मीर में मरने वालों में 89 पंडित हैं, जो लगभग पांच प्रतिशत हैं। कश्मीर का मुसलमान वहां के आतंकवादियों से लड़ रहा है। कश्मीर से भागने वालों में 12 हजार मुसलमान हैं, जबकि दो लाख से अधिक पंडित हैं। यह सब सरकार की सोची-समझी साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed