फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The interests of barbers and backward classes are safe in SP

सपा में सुरक्षित है नाई व पिछड़े वर्गों का हित

Mon, 23 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The interests of barbers and backward classes are safe in SP
आजमगढ़। नाई समाज एंव पिछड़े वर्गों का हित समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय सविता ने सोमवार को सपा कार्यालय में आयोजित समाजवादी नाई सविता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाई सविता समाज और पिछड़ी जातियों को सम्मान और स्वाभिमान के साथ राजनैतिक भागीदारी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में ही मिला। इसलिए लामबंद होकर 2022 में प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनवाएं तभी जननायक कर्पूरी ठाकुर का सपना साकार होगा। अध्यक्षता रामनाथ शर्मा और संचालन कमलेश आर्य ने किया। नवल किशोर शर्मा ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार पर्दें के पीछे पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त कर रही है। भाजपा नाई, बरई, लोहार, चौहान, तेली, राजभर जैसी सैकड़ों पिछड़े समाज के लोगों को जातीय पेशों में धकेलने का कुचक्र रच रही है। जिससे सावधान होना है। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्गों के हितों पर योगी और मोदी सरकार कुठाराघात कर रही है। चावल और गेहूं बांट कर महंगाई को चरम पर पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। कमाने खाने वाला मध्यम वर्गीय समाज आज महंगाई की मार से परेशान है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पिछड़े समाज को लामबंद होकर सरकार बनवाना होगा। कमलेश आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हितों में काम कर रही है और वह मनमाने ढंग से महंगाई बढ़ा रही हैं। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नाई समाज के सम्मान और स्वाभिमान पर आंच नहीं आने देगी। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में पिछड़े समाज के हितों के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रही है और नाई समाज के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पर डा. उमेश शर्मा, सचिन शर्मा, नीरज शर्मा, संतोष शर्मा, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जयराम सिंह पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed