{"_id":"5775665d4f1c1b747179ab1c","slug":"the-instructions-brick-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट की जांच का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट की जांच का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार की देर शाम निर्माणाधीन हरिऔध कला भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईंटों में कमियों मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और पीडब्ल्यूडी को ईंट की जांच का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार की देर शाम 17 करोड़ रुपये की लागत से बन रही ऐतिहासिक धरोहर हरिऔध कला भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस भवन के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। आडिटोरियम हाल, म्यूजियम हाल, लाइब्रेरी हाल बनाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि रंगकर्मियों के लिए कोई जगह जनपद में नहीं थी। इसके बन जाने से रंगकर्मियों को कोई परेशानी नहीं होगी। जिलाधिकारी ने ईंट को देख कर नाराजगी व्यक्त किया और ईंट को लेकर पीडब्लूडी से जांच कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर अमृतलाल बिंद और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओम प्रकाश को निर्देश दिया कि अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करें और उन्हें हटाएं। उन्होंने कहा कि कला भवन के सामने अच्छा और सुंदर पार्क बनाया जाएगा। यह जनपद आजमगढ़ मंडल मुख्यालय है। मनोरंजन के लिए यहां जगह नहीं थी इसके बन जाने से कलाकारों कों एक प्लेटफार्म मिल जाएगा।