फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The inspection was incomplete in CDO Lohia housing

सीडीओ को निरीक्षण में अपूर्ण मिला लोहिया आवास

Wed, 22 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 22 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The inspection was incomplete in CDO Lohia housing
सीडीओ महेंद्र वर्मा ने मंगलवार को बिलरियागंज ब्लाक के लोहिया गांव शेखूपुर में विकास कार्यो का जायजा लिया। इंदिरा और लोहिया आवास के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्हें कुछ लोहिया आवास अपूर्ण मिले।
विज्ञापन

सीडीओ ने शेखूपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मिड डे मील की जानकारी लिए जाने के साथ ही विद्यालय तक पहुंचने के रास्ते का निर्माण और विद्यालय में बिजली का कनेक्शन कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एमडीएम रजिस्टर का निरीक्षण किया और छात्रों से मिड-डे-मील, ड्रेस और दुग्ध वितरण किए जान की जानकारी ली।

इस दौरान ग्रामीणों ने सीडीओ को उप स्वास्थ्य केंद्र का कभी ताला न खोले जाने और अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सगड़ी को अवैध कब्जा हटवाने को कहा। गांव में बन रहे इंदिरा और लोहिया आवास का अपूर्ण मिलने पर नाराजगी जताई। उसी रास्ते से गुजर रहे बाल पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा मंत्री वसीम अहमद  से भी ग्रामीणों ने समस्याओं का रोना रोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि  गांव के लिए आवंटित पांच ट्रांसफार्मर में से मात्र चार ही लगे हैं। क्षेत्र में बिजली का तार टूट गया है लेकिन विद्युत विभाग के लोग लापरवाह बने हुए हैं। मंत्री ने विद्युत विभाग को फोन कर विद्युत पोल लगाए जाने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ रामदरश, खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह, सीडीपीओ दुर्गावती, डिप्टी सीएमओ डीपी सिंह, सत्येंद्र कुमार, रवींद्र यादव, हरिश्चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed