{"_id":"67227e4a789d39666f038ad4","slug":"the-house-was-locked-from-inside-the-thieves-returned-empty-handed-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-122686-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अंदर से लाॅक था घर, खाली हाथ लौटे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अंदर से लाॅक था घर, खाली हाथ लौटे चोर
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में मंगलवार रात को राजेश शुक्ला के घर चोरों ने दोबारा चोरी का प्रयास किया। चोरों ने घर की बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश किया और मुख्य दरवाजे के ताले को काटने का प्रयास किया। हालांकि, दरवाजा अंदर से लाॅक होने से चोरी में सफल नहीं हुए।
इस घटना की जानकारी बुधवार को आसपास के लोगों को हुई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने कटे हुए ताले का वीडियो बनाया और देवगांव कोतवाल को सूचित किया। ग्रामीणों में चोरी की घटना को लेकर चिंता है, क्योंकि इस तरह से कोई भी सुरक्षित नहीं रह रहा।
इससे पहले, डेढ़ महीने पहले इसी घर में चोरी हुई थी, और तीन दिन पहले एक रिटायर्ड नेवी अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर चोरी की थी। पिछले छह महीने में गोवर्धनपुर गांव में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें डॉक्टर बंगाली, राजेश शुक्ला, हृदय नारायण सिंह, अंबिका सिंह और ननकू तिवारी शामिल हैं।