{"_id":"62bde3451c9c557fb00f94f5","slug":"the-history-of-development-here-will-be-written-under-the-leadership-of-pm-modi-and-cm-yogi-dr-dharmendra-azamgarh-news-vns661611824","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिनेश लाल यादव निरहुआ बोले: गोरखपुर और वाराणसी की तरह होगा आजमगढ़ का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिनेश लाल यादव निरहुआ बोले: गोरखपुर और वाराणसी की तरह होगा आजमगढ़ का विकास
Fri, 01 Jul 2022 01:07 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:07 PM IST
सार
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सबसे पहले आजमगढ़ की जनता और उन सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रचण्ड गर्मी में भी कमल खिलाने के लिए मेहनत किया। निरहुआ ने कहा कि मैं आजमगढ़ का सांसद नहीं सेवक हूं।
विज्ञापन
आजमगढ़ पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का सदर विधानसभा के नेहरू हाल में भव्य स्वागत किया गया। निरहुआ ने कहा कि मैं आजमगढ़ का सांसद नहीं सेवक हूं। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कहा कि आजमगढ़ की जनता ने बड़ी उम्मीद व विश्वास से आजमगढ़ में कमल खिलाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने भी विश्वास दिलाया कि आजमगढ़ के विकास के लिए वह तनिक भी नहीं चुकेंगे। उन्होंने तत्काल अपने अधिकारियो को आदेश दिया कि आजमगढ़ में रूके हुए सभी विकास कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरु किया जिए। निरहुआ ने कहा मैं आजमगढ़ में ही रहकर आप सब की सेवा करूंगा।
विज्ञापन
आजमगढ़ से सपा का करना है पत्ता साफ
आप की जो भी अपेक्षाएं हैं वह सब पूरी होंगी। बनारस व गोरखपुर की तरह ही आजमगढ़ का भी विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर आजमगढ़ पर है। आजमगढ़ के रेल मार्ग का जो कार्य रूका हुआ था वह भी अब होगा। हम जब 2024 के चुनाव में आएंगे तो आप सब को यह विश्वास हो चुका होगा की आप ने सही निर्णय लिया है। हमे आजमगढ़ की दसों सीटों से सपा का पत्ता साफ करना है।
विज्ञापन
इससे पहले स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम कि पराकाष्ठा से आजमगढ़ उपचुनाव में विजय प्राप्त हुई है। यह विजय आजमगढ़ की जनता की विजय है आजमगढ़ की जनता ने वंशवाद जातिवाद क्षेत्रवाद की जगह विकासवाद को चुना है।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सतेंद्र राय, अरंविद जायसवाल, मंजू सरोज, डा. भक्तवत्सल, बृजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, स्वतंत्र कुमार सिंह मुन्ना, पंकज सिंह कौशिक व बबिता जसरासरिया सहित आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सतेंद्र राय, अरंविद जायसवाल, मंजू सरोज, डा. भक्तवत्सल, बृजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, स्वतंत्र कुमार सिंह मुन्ना, पंकज सिंह कौशिक व बबिता जसरासरिया सहित आदि उपस्थित थे।