फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Hindu community is following the tradition of keeping Tajia

Azamgarh News: हिंदू समुदाय निभा रहा ताजिया रखने की परंपरा

Mon, 07 Jul 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The Hindu community is following the tradition of keeping Tajia
बिंद्राजार। मुहम्मदपुर ब्लॉक के ग्राम सभा शिवराजपुर का बेलवा गांव सांप्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की मिसाल बना हुआ है। यहां हिंदू समुदाय के लोग बरसों से ताजिया रखते आ रहे हैं और परंपरा के अनुसार उसे मगही नदी के किनारे दफन भी करते हैं।
विज्ञापन

बेलवा गांव में यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। गांव के वरिष्ठ नागरिकों और आयोजकों के अनुसार, यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है, जिसे गांव के पूर्वजों ने शुरू की थी। आज की पीढ़ी उसे निष्ठा और आदर के साथ निभा रही है। गांव के निवासी सूर्यनाथ सिंह के घर के सामने ताजिया रखा जाता है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा भले ही मुस्लिम धर्म से जुड़ी है, लेकिन हम गांव के सभी लोग हिंदू और मुस्लिम मिलकर इसे निभाते हैं। ताजिया का निर्माण, रखाव और दफन की पूरी जिम्मेदारी हिंदू समुदाय द्वारा निभाई जाती है। यह हमारी गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। इस वर्ष ताजिया का आयोजन शनिवार रात किया गया। रविवार शाम को ताजिया को मगही नदी के किनारे एक पुराने स्थल पर दफनाया गया। इस दौरान सनी सिंह, बृजेश सिंह, शुभम सिंह, राम ललाट सिंह, राम लखन सिंह, धीर सिंह, रोहित सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed