फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The heat and humidity made you miserable

Azamgarh News: गर्मी और उमस ने किया बेहाल

Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The heat and humidity made you miserable
जनपद में मौसम का पारा एक बार फिर से गर्म हो गया है। बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय धूप तो नहीं निकली लेकिन हवा भी नहीं चली। जिसके कारण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। बिजली की अंधाधुंध कटौती ने भी लोगों को चैन की सांस नहीं लेने दी।बरसात के बाद पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने सभी को बेहाल कर दिया है। बार-बार स्नान करने के बाद शरीर का चिपचिपापन दूर नहीं हो रहा है। जबकि गर्मी और उमस से परेशान लोग बार-बार स्नान कर रहे हैं इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। लेकिन हवा पूरी तरह से बंद रही। जिसके कारण कहीं भी चैन नहीं मिल रहा था। गर्मी से बचने के लिए लोग बिजली के उपकरणों पर आश्रित हैं लेकिन ऐसे मौसम में बिजली भी लोगों को आंखें दिखा रही है। मौसम में एक बार फिर हुए बदलाव के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम का अधिकतम पारा एक बार फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक आ गया जो बरसात के कारण गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम पारा भी बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed