फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The grooms tease her while walking on the road, the distressed student pleaded

Azamgarh News: राह चलते शोहदे करते हैं छेड़खानी, आजिज छात्रा ने लगाई गुहार

Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The grooms tease her while walking on the road, the distressed student pleaded
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को गांव के ही दो युवक राह चलते छेड़ते हैं। नहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। शोहदों की हरकत से आजिज छात्रा ने बुधवार को फूलपुर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रहने वाले जशवंत व जनार्दन चौहान काफी दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। अब तो राह चलते परेशान करने लगे हैं। आते-जाते परेशान करते हैं, राह चलते परेशान करते हैं। दोनों शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना चाहते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है। एक दिन वह कॉलेज जा रही थी तो रास्ते में दोनों ने उसके साथ काफी बदतमीजी की। शादी करने का दबाव बनाने के साथ ही तरह-तरह से प्रलोभन देने लगे। विरोध करने पर कहा कि कहना नहीं मानोगी तो जान से मार दी जाओगी। शोहदों की इस कवायद के चलते उसका कॉलेज जाना तक मुश्किल हो गया है। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है और इन शोहदों के चलते उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पीड़िता की तहरीर पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने जशवंत व जनार्दन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed