फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The groom turned out to be handicapped in the mandap, the bride's side refused to marry asking for expenses

Azamgarh News: मंडप में दूल्हा निकला दिव्यांग, कन्या पक्ष ने खर्च मांगकर किया शादी से इन्कार

Mon, 02 Jun 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The groom turned out to be handicapped in the mandap, the bride's side refused to marry asking for expenses
अहरौला। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गहजी गांव में रविवार रात एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब मंडप में पहुंचे दूल्हे को कन्या पक्ष ने दिव्यांग बताकर शादी से इन्कार कर दिया। बरात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कजराकोल गांव से दीपचंद यादव के परिवार की ओर से रामजीत यादव के घर आई थी।
विज्ञापन

कन्या पक्ष का आरोप है कि शादी तय करते समय उन्हें दूसरा लड़का दिखाया गया, लेकिन मंडप में पहुंचा दूल्हा दिव्यांग निकला। रविवार को बरात का स्वागत और द्वार पूजा के बाद मंडप में शादी की रस्म शुरू हुई। जब पुरोहित ने फूल-अक्षत लेने को कहा, तो दूल्हे का हाथ नहीं उठा। शंका होने पर कन्या पक्ष ने जांच की और दूल्हे को दिव्यांग पाया। इसके बाद शादी रोक दी गई। कन्या पक्ष ने वर पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शादी से इन्कार कर दिया और नुकसान की भरपाई के लिए 3 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

रात भर चली पंचायत बेनतीजा रही। सोमवार सुबह अहरौला पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा और सिपाही राजेश बागी ने दोनों पक्षों से बातचीत की। लंबी चर्चा के बाद मामला 2.17 लाख रुपये में सुलझा। वर पक्ष ने कन्या पक्ष को यह राशि दी और दिए गए जेवर वापस ले लिए। लिखित समझौते के बाद वर पक्ष को सकुशल घर भेजा गया। उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए दोनों पक्षों की सहमति से मामला सुलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed