फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The grand festival began with the 'Nahay Khay' ritual, followed by 'Kharna' today

Azamgarh News: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व, खरना आज

Sun, 26 Oct 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The grand festival began with the 'Nahay Khay' ritual, followed by 'Kharna' today
17 जीयनपुर स्थित कोइरिया पोखरा पर डाला छठ की पूजा करने के लिए सुरक्षित किया जा रहा स्थान। संवा
आजमगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। रविवार को खरना है। तमसा घाटों, तालाबों व अन्य नदियों के किनारे वेदियां बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाजारों में दुकानें सज गई हैं। सूर्य उपासना का पर्व काफी कठिन व पवित्रता का पर्व माना जाता है। इस व्रत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रशासन भी इस महापर्व को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

छठ महापर्व के लिए शहर के कदम घाट, गौरी शंकर घाट, सिधारी घाट, गायत्री घाट, गोदाम घाट समेत अन्य घाटों पर लोगोंने वेदियां बना ली हैं। पूजा समितियां भी घाटों की सफाई कराकर वहां प्रकाश की व्यवस्था करने में जुटी हैं। घाटों पर किसी प्रकार की कमी न रह जाए इसे लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं और कमियों की ओर से इशारा कर मातहतों को उसे दुरुस्त करने का निर्देश दे रहे हैं। तीन छठ महापर्व को लेकर शहर में सजी दुकानों पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा में लगने वाले फलों की डिमांड को देखते हुए फल विक्रेता भी फलों से अपनी दुकान सजाकर बैठे थे। महापर्व पर आम दिनों की तुलना में हर फल 10 से 20 रुपये महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले और अब फलों के दाम
फल पहले अब
केला 30 रुपये प्रति दर्जन 40 रुपये प्रति दर्जन
चकोतरा 40 रुपये पीस 50 प्रति पीस
संतरा 40 प्रति किलो 50 रुपये किलो
आम 100 रुपये पीस
शरीफा 100 रुपये किलो 120 रुपये किलो
ड्रैगन फूड 70 रुपये पीस 80 रुपये पीस
रामफल 180 रुपये किलो 200 रुपये किलो
माल्टा 110 प्रति किलो 120 रुपये किलो
सेब 100 रुपये किलो 140 रुपये किलो
कच्चा नारियल 25 रुपये पीस 40 रुपये पीस
नाशपाती 110 रुपये किलो 120 प्रति किलो
अनार 140 रुपये किलो 160 प्रति किलो
अर्ध्य देने का शुभ मुहूर्त : ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सोमवार 27 अक्तूबर की सुबह 6.05 बजे शुरू होगी और इसका समापन मंगलवार 28 अक्तूबर की सुबह 08.00 बजे होगा। ऐसे में 27 अक्तूबर के दिन ही संध्याकाल का अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सुबह का अर्घ्य अगले दिन 28 अक्तूबर को दिया जाएगा। डूबते सूर्य को शाम का अर्ध्य शाम 5.10 से 5.58 बजे तक देना बेहद शुभ होगा। छठ व्रती मंगलवार 28 अक्तूबर को उदयमान सूर्य को सुबह अर्घ्य अर्पण करेंगे। सुबह के अर्घ्य के लिए सुबह 5.33 से 6.30 बजे तक शुभ मुहूर्त बताया गया है।
बाजारों में दउरा और सूप की खरीदारी तेज
शनिवार को जहां लोगों ने नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की। वहीं बाजारों में दउरा और सूप के साथ ही पूजा में प्रयुक्त होने वाले सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोविंद साहब से आने वाले लाल गन्ने की दुकानें भी जगह-जगह सजी रहीं। यहां से लोग गन्ने और फलों की दुकानों से फलों की खरीदारी किए।

885 घाटों में 50 जगह होगी मूर्ति की स्थापना
एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा की मानें तो जनपद में छठ का महापर्व जिले में 885 घाटों पर मनाया जाएगा। इस दौरान 50 जगहों पर श्रद्धालुओं की ओर से मूर्ति की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में विगत पांच सालों में छठ पूजा के दौरान लोगों की डूबने से जान गई है। जिसे देखते हुए नदियों में गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed