फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The government is hell bent on destroying the constitution and democracy: Afzal

सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा : अफजाल

Sun, 27 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The government is hell bent on destroying the constitution and democracy: Afzal
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हॉल में आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। बार-बार संविधान में संशोधन कर बाबा साहब डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त आरक्षण, शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन

अफजाल ने कहा कि सरकार गरीबों की प्राथमिक शिक्षा को भी बाधित करने पर तुली हुई है जबकि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले से डरकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। अफजाल अंसारी ने कहा कि योगी सरकार में धर्म और जाति के नाम पर शोषण, थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में नया विकल्प तलाश रही है। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए हुई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने 26 जुलाई 1902 को छत्रपति शाहूजी महाराज द्वारा पिछड़ों, दलितों और गरीबों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल को याद किया। कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed