फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl gave her life when she was scolded for the mobile

मोबाइल के लिए डांटने पर युवती ने दे दी जान

Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The girl gave her life when she was scolded for the mobile
लाटघाट। मोबाइल चार्जिंग की बात पर विवाद के बाद रौनापार थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव की रहने वाली एक युवती शुक्रवार को दिन में दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से फंदा बनाकर झूल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ननिजोर गांव की काजल साहनी (18)का शुक्रवार की सुबह परिजनों से मोबाइल चार्जिंग को लेकर कहासुनी हो गई। परिवार वालों ने उसे डांट दिया तो वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन उसे बुलाने लगे तो न तो अंदर से उसका जवाब आया न ही किसी तरह की हलचल ही पता चली। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर काजल की लाश छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ तारकेश्वर राय ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग को लेकर परिजनों से कहासुनी के बाद उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed