फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The garbage was removed from the drain and dumped onto the road, and vehicles trampled through the filth all day long.

Azamgarh News: नाले से निकाल सड़क पर छोड़ दिया कचरा, पूरे दिन गंदगी रौंदते रहे वाहन

Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The garbage was removed from the drain and dumped onto the road, and vehicles trampled through the filth all day long.
22 शहर के अतलस पोखरा से बाइपास पर जाने वाली सड़क पर नाली का फैला कचरा। संवाद
चार स्कूलों के बच्चों सहित सैकड़ों लोगों का रोजाना होता है आना-जाना
विज्ञापन

फोटो :22
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। शहर के ज्योति निकेतन स्कूल से बाइपास जाने वाली सड़क पर नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने कचरा निकाल कर छोड़ दिया है। चलते दिनभर कचरा वहीं पड़ा रहा। उसके ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं। इसके चलते पूरी सड़क पर कचरा फैल गया था। सबसे ज्यादा दिक्कत चार स्कूलों के बच्चों को हुई।
शहर के ज्योति निकेतन स्कूल से बाइपास जाने वाले रोड पर किनारे करीब 250 मीटर नाला बना हुआ है। नाले में नगरपालिका का पानी बहता है, जो कोदर अजमतपुर ग्राम पंचायत होते हुए नदी में जाकर गिरता है। पिछले दिनों नाला कूड़ा-कचरा से जाम हो गया था। नगरपालिका की तरफ से इसकी सफाई तो करा दी गई पर सफाइकर्मियों ने इसका कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया। पूरे दिन सड़क पर कचरा रखा होने से सड़क पर चार पहिया से लेकर दो वाहन वाहन दिनभर दौड़ते रहे। इससे कचरा पूरी सड़क पर फैल गया। इससे सबसे ज्यादे दिक्कत ज्योति निकेतन स्कूल सहित चार स्कूलों के बच्चों को आने-जाने में हुई। बच्चे फिसलकर गिरते रहे। कचरे के सड़क पर फैलने से पूरी सड़क काली हो गई है। न तो इसकी तरफ नगरपालिका का ध्यान है और नहीं किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ही सुधि ली है।
विज्ञापन

--
नपा-ग्रापं के बीच फंसा नाला निर्माण
नाला वैसे तो ग्राम पंचायत कोदर अजमतपुर में पड़ता है पर नाले में पानी नगरपालिका का बहाया जाता है। जब स्थानीय लोग इसे बनवाने की मांग नगरपालिका से करते हैं तो वह अपना नाला न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेती है। वहीं ग्राम पंचायत का कहना है कि उसके पास बड़ी धनराशि नहीं होती, जिसके जरिए वह इस बड़े नाले का निर्माण का करा सके। खैर ग्राम पंचायत और नगरपालिका के बीच में इस महत्वपूर्ण नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगरपालिका कहता है कि यह ग्राम पंचायत का नाला है पर पानी नगरपालिका का बहता है। अगल-बगल की दुकानों का टैक्स नगरपालिका वसूलता है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की गई है पर अभी कोई समाधान नहीं निकला।
सुनील कुमार मौर्य, प्रधान कोदर अजमतपुर।
--
यह मामला मेरे संज्ञान में आज आया था। मौके पर सफाई इंस्पेक्टर को भेजकर मलबे को हटवा दिया गया है।
प्रिया सिंह, प्रभारी ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed