फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The fourth death in a car crash

कार हादसे में चौथे की भी मौत

Wed, 09 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 09 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The fourth death in a car crash
सड़क हादसा
अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के सुखीपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह पेड़ से टकराकर कार पलटने की घटना में मंगलवार को एक और किशोर अब्दुल्ला की भी मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों को नमाजे जनाजा के बाद सुपुर्देखाक कर दिया गया। हादसे में सोमवार को मौके पर तीन युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बताते चलें कि अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा निवासी अबूशाद कुरैशी रविवार को दिल्ली से नई स्विफ्ट कार लेकर आए। सोमवार को उनका पुत्र अबू सुजान अपने दोस्तों अब्दुल हफीज, फईम, अनश, अबू तालिब, अब्दुल्ला के साथ गाड़ी सीखने के लिए निकल पड़ा। गांव से छह किलोमीटर की दूरी पर सुखीपुर मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाईं में पलट गई।
विज्ञापन


इसमें अब्दुल हफीज और फईम की मौके पर ही मौत हो गई। अनश की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में घायल तीन अन्य लोगों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को घायलों में से एक अब्दुल्ला की भी मौत हो गई। वहीं दो घायल अबू सुजान और अबू तालिब की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में अब्दुल हफीज पुत्र असद अली चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई बाहर रह कर कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक फहीम पुत्र तस्लीम दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता बाहर रहते हैं। अनस पुत्र निसार दो भाइयों में छोटा है, उसके पिता और भाई बाहर रहते हैं। अब्दुल्ला पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता और दो भाई बाहर रहते हैं। 


शोक में दूकानें रहीं बंद : सुखीपुर मोड़ के पास सोमवार को हुई कार दुर्घटना में जिले के फूलपुर थानाक्षेत्र के  माहुल निवासी चार युवकों की मौत पर माहुल में शोक छाया रहा। शोक में व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दूकानें बंद रखीं। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई मर्माहत दिखा। कस्बे के कुरैशी चौक की सारी दुकानें बंद रहीं। मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। परिवार के लोगों का रूदन सुन हर किसी की आंखें नम थीं। क्षेत्र के स्कूल शोकसभा कर उन्हें बंद कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed