{"_id":"57b9efdf4f1c1b8c63d4f2ba","slug":"the-four-asianon-engulf-skirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आशियानों को लील गई घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आशियानों को लील गई घाघरा
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
चार आशियानों को लील गई घाघरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा ने तांडव मचाना शुुरू कर दिया है। रविवार को नदी ने देवारा खास राजा के मुराली का पुरा के चार आशियानों को अपनी धारा में विलीन कर लिया। नदी के जलस्तर में घटोतरी के साथ ही कटान भी तेज हो गई है, जिसे देख ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विगत तीन दिनों से घाघरा में जारी घटान का क्रम रविवार को भी जारी रहा लेकिन जलस्तर घटने के साथ ही कटान भी तेज हो गई है। देवारा खास राजा गांव के पुरवे मुराली का पुरा के जो 15 घर कटान के मुहाने पर खड़े थे। उनमें रविवार को चार घरों को नदी ने अपनी धारा में विलीन कर लिया। इसे देख बाकी ग्रामीण अपना आशियाना स्वयं उजाड़ने को मजबूर हो गए है। पुरवे के रामअवध, रामअधार, रामचंदर और अयोध्या का घर नदी की धारा में समा गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम सगड़ी सीपी सरोज गांव में पहुंचे और गांव के अन्य लोगों को वहां से हटने की सलाह दी। पुरवे के रामदरश अपना सामान समेटकर गोरखपुर जनपद के बिसरा चले गए। जबकि रामअवध और अयोध्या वहां से एक किमी दूर मड़ई डालकर अपना आशियाना बना चुके हैं। वहीं, मुराली, तीर्थथराज, राधेश्याम, परसन, प्रकाश, रामकवल अपने रिश्तेदार के यहां नई बस्ती कोलवा पहुंच गए हैं। ग्राम प्रधान ईनरावती देवी ने कहा कि जहां भी जगह मिले इनको जमीन दी जाए।