{"_id":"5dcaf32e8ebc3e5b6e7f388e","slug":"the-flood-of-faith-in-durvasa-and-dattatreya-dham-azamgarh-news-vns4940192117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्वासा और दत्तात्रेय धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्वासा और दत्तात्रेय धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
फूलपुर के दुर्वासा धाम में उमड़े करते श्रद्धालु।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तमसा-मंजूषा के पवित्र दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय धाम और अवंतिकापुरी धाम पर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने स्नान, दान, पुण्य के साथ पंचकोसी परिक्रमा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। तीनों प्रमुख स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार से ही स्नान के लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद आजमगढ़ जिले के कई धार्मिक स्थलों पर यह पहला बड़ा आयोजन था। जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से चौकस दिखा। सुरक्षा के मद्देनजर आइटीबीपी और अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ जिले के कई थानों की पुलिस लगी थी। इसी क्रम में महराजगंज के भैरोबाबा धाम, मेहनगर में महामंडलेश्वर सरोवर सहित जिले के अन्य नदियों और तालाबों लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अहरौला। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों भक्तों ने दुर्वासा स्थित तमसा-मंजूषा के संगम में डुबकी लगाई। भगवान शिव गर्भ ग्रह सहित दुर्वाषा ऋषि का दर्शन किया। पांच किलोमीटर की दूरी में पंचकोशी परिक्रमा भी की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने निराश्रितों को अन्न, वस्त्र आदि का दान कर दीर्घायु व सुख-समृद्धि के कामना की। मेले की सुरक्षा में पहली बार आइटीबीपी के जवान, अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल पीएसी सहित भारी सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मेला प्रभारी उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी, सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, कोतवाल फूलपुर कृष्ण कुमार गुप्ता, अपराध निरीक्षक फूलपुर दिनेश पाठक सहित छह थानाध्यक्ष, 30 एसआई, र100-100 महिला और पुरूष कांस्टेबल के साथ ही खुफिया पुलिस आदि प्रशासनिक मशीनरी लगी रही।
मेले में हुई जमकर खरीदारी
मेजवां। कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा स्थित पवित्र नदी तमसा-मंजुषा संगम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त पर डुबकी लगाई। खुरासन रोड स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से काफी संख्या में श्रद्धालु आए। महिलाएं सिर पर गठरी लिए हुए हुई मंगलगीत गाती संगम तट पर पहुंची। मेला में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है। मेला में सर्कस, कालाजादू की भरमार है। हैरतअंगेज खेल मौत का झूला लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। निजामाबाद : दत्तात्रेय धाम पर कुंवर और तमसा नदी के संगम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के दर्शन कर आस्था के संगम में डुबकी लगाई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह फोर्स तैनात नहीं। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने गृहस्थी के सहित खेती, किसानी के औजारों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
कुंवर और तमसा नदी के संगम पर उमड़ा रेला
निजामाबाद। दत्तात्रेय धाम पर कुंवर और तमसा नदी के संगम में कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आस्था की डुबकी लगाई। संगम पर मेले का आयोजन किया गया है। जगह-जगह जलेबी, चाट और गोलगप्पे की दुकानें लगाई गई हैं। दत्तात्रेय धाम आस्था का बड़ा केंद्र है। कार्तिक पूर्णिमा पर में श्रद्धालुओं ने संगम पर स्नान कर भगवान श्रीराम से मनौती मांगी।
बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र
कटानी बाजार। कार्तिक पूर्णिमा पर महाराजगंज क्षेत्र में लोगों ने छोटी सरजू नदी समेत पोखरों आदि में स्नान किया। उधर, भैरोबाबा धाम स्थित पवित्र सरोवर में स्नान करने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। लोगों ने स्नान के बाद भैरोबाबा का दर्शन-पूजन किया। भैरव बाबा स्थान पर मंगलवार की भोर में चार बजे से श्रृंगार के बाद आरती के लिए कपाट खुले तो मन्दिर के बाहर सैकड़ों की तादाद में कतारबद्ध श्रद्धालु खड़े थे। घंटों और नगाड़ों की आवाज के बीच बाबा की आरती हुई। दूरदराज से काफी संख्या में श्रद्धालु धाम पर पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान किया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने चटपटे व्यंजनों और मिठाइयों का आनंद लिया। वहीं किसानों ने खेतीबाड़ी के उपकरण जैसे फावड़ा, कुदाल, हसिया आदि की जमकर खरीदारी की।
शिव सरोवर में लगी आस्था की डुबकी
मेंहनगर। कस्बे के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां बने सरोवर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान किया और मन्नतें मांगी। हजारों श्रद्धालुओं ने शिवसरोवर में डुबकी लगाई। तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिवसरोवर पर लगनी शुरू हो गई थी। पातालपुरी महादेव के दर्शन के लिए कतारें लगा कर अपनी बारी की प्रतीक्षा में लगे रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेंहनगर पुलिस और महिला कांस्टेबल लगी थीं। मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर शिव को किसान गन्ना और चावल चढ़ाते हैं। ताकि उनकी फसल में चूहों के नुक़सान से बचने के लिए भगवान शिव सहायक होंगे। उप-जिलाधिकारी मेंहनगर अरविंद कुमार सिंह तहसीलदार विजेन्द्र उपाध्याय भी अपने मातहतों के साथ मेले में पहुंचे।
सुख-समृद्धि की कामना की
रानी की सराय। अवंतिकापुरी आवंक धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। उधर मेले में झूलों आदि का बच्चों ने जमकर आनंद लिया। दुकानों पर लोगों ने अपनी जरुरतों के सामानों की खरीदारी की। तहबरपुर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिलनी में चंद्रमा मुनि के आश्रम पर भी स्नान को लोगों की भीड़ रही। इसी क्रम में शहर क्षेत्र में राजघाट, मोहटी घाट, गौरीशंकर घाट सहित अन्य घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ रहीं। लोगों ने स्नान कर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वहीं घाटों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रही। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, सीओ सीटी इलामारन पुख्ता इंतजाम में लगे रहे। सरोवर में बल्लियां लगाकर बैरीकेडिंग की गई है।
मेले में हुई जमकर खरीदारी
लाटघाट। कार्तिक पूर्णिमा पर रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव में शिव मंदिर पर भव्य मेला लगा। श्रद्धालुओं ने पुरानी सरयू नदी में स्नान कर मेले का आनंद लिया। मेले में दूरदूर से आए बच्चे, महिला, पुरुष सभी ने झूले का आनंद लेने के साथ ही खरीदारी की। मेले में आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, फैजाबाद, अंबेडकरनगर से लोग पहुंचे थे। रौनापार थाना प्रभारी कृष्णानंद ने कहा कि मेले की व्यवस्था में पर्याप्त फोर्स लगाई गई है।

दुर्वासा धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर तमसा मंजूषा संगम पर स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

फूलपुर के दुर्वासा धाम पर उमड़े श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH