{"_id":"6990d861072b38e87604a6ce","slug":"the-firm-made-half-payment-and-sent-a-letter-to-mubarakpur-municipal-corporation-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-145466-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फर्म ने आधा-अधूरा भुगतान कर मुबारकपुर नपा को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फर्म ने आधा-अधूरा भुगतान कर मुबारकपुर नपा को भेजा पत्र
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर नगरपालिका में ईपीएफ और ईएसआईसी की कटौती कर जमा न करने की खबर प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद ईओ ने अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया है। स्पष्टीकरण में ईओ ने ईपीएफ और ईएसआईसी के डिटेल उपलब्ध कराए हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद ही फर्म ने कर्मचारियों के खाते में आधी अधूरी धनराशि जमा की है।
ईओ ने जो अभिलेख उपलब्ध कराए हैं उसमें 27 सितंबर 2025 से ईपीएफ जमा किया जाना दिखाया गया है। शिकायतकर्ता इसकी शिकायत 14 सितंबर 2025 को आईजीआरएस पर की थी। 25 सितंबर को ईओ की ओर से टेंडर मालिक को नोटिस जारी किया गया था। टेंडर मालिक ने नवंबर तक कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की कटौती कर और नगरपालिका से लिए गए धन से कुल 7123195 रुपये प्राप्त किया। वहीं नोटिस जारी होने के बाद उसने मात्र 6360213 रुपये की धनराशि नवंबर तक ही कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में भुगतान किया।
कंपनी ने मार्च 2025 से मार्च 2026 तक का 294 कर्मचारियों का ठेका लिया था। वर्तमान में 313 कर्मचारी तैनात है। फर्म ने इस दौरान कर्मचारियों के वेतन से ईएसआईसी के 0.75 प्रतिशत की कटौती हर माह की लेकिन उसे जमा नहीं किया। जब शिकायत हुई तो टेंडर लेने वाली फर्म कॉंटिनेंटल सिक्योरिटी सर्विसेज, देवरिया के संचालक ने मात्र जनवरी 2026 का 151741 रुपये जमा कर दिया। उसने ईएसआई के मद में नगर पालिका से नवंबर 926015 रुपये और कर्मचारियों से कटौती 213695 रुपये की कटौती की। फर्म की ओर से दिसंबर माह में भी ईपीएफ जमा किया गया है। लेकिन, यह कितना जमा किया गया है। इसका कोई जिक्र रिपोर्ट में नहीं है।