{"_id":"626d8306e80b626dd0760a1e","slug":"the-fight-for-the-rights-of-panchayat-representatives-will-be-fought-from-road-to-the-house-vikrant-singh-azamgarh-news-vns6511816158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी पंचायत प्रतिनिधियों के हक की लड़ाई: विक्रांत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी पंचायत प्रतिनिधियों के हक की लड़ाई: विक्रांत सिंह
विज्ञापन
मेंहनगर। क्षेत्र पंचायत मेंहनगर सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष व प्रमुख शशिकला देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसका संचालन ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार ने किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। नवनिर्वाचित एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु व प्रमुख शशिकला देवी को पंचायत प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद बीडीओ ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए मुख्यमंत्री सहभागिता योजना सहित गोवंश संरक्षण एंव पशु, जल जीवन मिशन, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा, सामुहिक विवाह, पेंशन, रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, राज्य वित्त अयोग व पंद्रहवां वित्त आयोग पर चर्चा की गई। गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के साथ करीब आठ करोड़ रुपये के कार्य का प्रस्ताव मिनी सदन में हर्ष ध्वनि से पास किया गया।
एमएलसी विक्रांत सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेंगे। प्रमुख शशिकला देवी ने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि गावों में जो भी समूह संचालित हैं उसे सशक्त बनाएं एंव ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ काम करें। प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व प्रमुख डा. कैलाश यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यो को गुणवत्तापूर्ण कराएं शिकायत मिलने पर जांच के बाद ही भुगतान होगा। बैठक में विद्मुत विभाग, जल निगम, पशु चिकित्सक, ग्राम विकास सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सभी 83 ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिला व पुरूष के साथ ही यशवंत सिंह गप्पू, सत्या सिंह, ओमप्रकाश सिंह बंटु,एहतराम खां, अदालत सरोज आदि उपस्थित रहे।