फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The fate of Durga, Ramakant, Sangram and Alam Badi imprisoned in EVMs

दुर्गा, रमाकांत, संग्राम और आलम बदी की किस्मत ईवीएम में कैद

Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
The fate of Durga, Ramakant, Sangram and Alam Badi imprisoned in EVMs
The fate of Durga, Ramakant, Sangram and Alam Badi imprisoned in EVMs - फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छिटफुट हिंसक घटनाओं और झड़प के साथ मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही सपा के सदर प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव, अतरौलिया के संग्राम यादव, फूलपुर पवई के रमाकांत यादव और निजामाबाद के सपा के ही प्रत्याशी आलम बदी समेत अन्य दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में 56 फीसदी मतदान हुआ था लेकिन इस बार कुल 55.048 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती समेत अत्यंत कड़ी सुरक्षा में हुए मतदान के बाद सभी 114 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। सुबह सात से शाम छह बजे तक चले मतदान के दौरान एक दर्जन से अधिक स्थानों पर ईवीएम खराब होने से मतदान भी प्रभावित हुआ लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सजगता ने हालात को समय रहते काबू में कर लिया। सूची में नाम न होने से तमाम मतदाता बिना मतदान किए ही निराश होकर बूथों से लौटते दिखे। उन्होंने इस लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। कई बूथों पर कहीं अभिकर्ताओं तो कहीं समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई। लेकिन आमतौर पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। प्रेक्षक लगातार दौरा कर हालात का जायजा लेते रहे। सभी दस सीटों पर कुल 36 लाख 45 हजार 548 मतदाता को मतदान का मौका जिला प्रशासन ने 4292 बूथों पर दिया था। इनमें 19 लाख 13 हजार 69 पुरुष मतदाता और 17 लाख 32 हजार 389 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को एफसीआई गोदाम बेलइसा व एफसीआई चकवल में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। यह प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। सशस्त्र सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम को कड़े पहरे व वीडियो रिकार्डिंग के बीच रखा गया है। दस मार्च को दोनों स्थानों पर मतों की गणना कराई जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चुनाव के इस रण में अलग-अलग सीटों पर किसे जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन

मतदाताओं में मतदान के दौरान गजब का उत्साह दिखा। इसमें युवा और दिव्यांग वोटरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वैसे मतदान को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं पहली बार वोट देने के लिए पहुंचीं युवतियां बेहद खुश नजर आईं। मतदान के बाद वह सेल्फी लेती रहीं। सोमवार की सुबह पहली बार मतदान करने आई मनीषा ने बताया कि अपनी पसंद की सरकार बनाने के लिए वोट देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed