{"_id":"57eeb0e14f1c1bf0455747cb","slug":"the-fate-of-11-candidates-in-a-closed-mtpetikaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव
जनपद में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को विकास खंड मुख्यालयों पर बनाए गए स्ट्रांग रूमों में रखा दिया गया। चार अक्टूबर को मतगणना होगी। लालगंज/गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार, लालगंज विकास खंड के डोमनपुर ग्राम प्रधान पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इसमें कुल 1775 की जगह 1454 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा, सीओ एसपी तोमर, कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह समेत प्रशासनिक अमला सवेरे से ही मतदेय स्थल पर मुस्तैदी के साथ डटे रहे। सुबह सात बजे से शाम पांच तक चले मतदान के बाद मतपेटियों को लेकर मतदानकर्मी विकास खंड मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हो गए। पवई संवाददाता के अनुसार, विकास खंड के ग्राम पंचायत सरायपुल के प्रधान पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला।
इस दौरान 1946 में से 1296 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बीडीसी पद के लिए खैरूद्दीनपुर में 1350 मतदाताओं में 831 मतदाताओं ने मतदान किया। कटानी बाजार/महराजगंज संवाददाता के अनुसार, बीडीसी की कप्तानगंज सीट के 1410 में से 720 और इटौरा दयाल खजियावर सीट पर 1300 में से 617 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।