फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The family members were sleeping while the thieves stole jewelry worth 30 lakhs

Azamgarh News: सोते रहे घरवाले, 30 लाख का जेवर ले उड़े चोर

Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The family members were sleeping while the thieves stole jewelry worth 30 lakhs
जहानागंज। नगर पंचायत के बरहतिर जगदीशपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर 30 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। चोरी उस समय हुई जब चोर छत के रास्ते घर में घुसे। दो सूटकेस और एक बक्से को उठाकर सिवान की ओर ले गए। सुबह जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस कोदी। बबीता शर्मा जहानागंज में आशा सुपरवाइजर हैं। जहानागंज स्थित नवनिर्मित मकान में रहती हैं। मार्च में ही बेटी की शादी थी, शादी के सारे जेवरात इन्हीं सूटकेस और बक्से में रखे थे। रात में चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जहानागंज वीरेंद्र कुमार वर्मा अपनी टीम और खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्तों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर पुलिस को दो सूटकेस और बक्सा बरामद कराया, लेकिन सारे जेवरात गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में चोरी को लेकर दहशत है। बबीता शर्मा और उनके परिवार का कहना है कि शादी के लिए रखे गए जेवरात मेहनत की कमाई का हिस्सा थे, चोरी से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed