{"_id":"6845b222d7748d4be6082635","slug":"the-family-members-had-gone-to-a-wedding-after-locking-the-house-thieves-entered-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मकान में ताला बंद करके शादी में गए थे घरवाले, चोर हुए दाखिल, आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मकान में ताला बंद करके शादी में गए थे घरवाले, चोर हुए दाखिल, आभूषण और नकदी चोरी
Sun, 08 Jun 2025 09:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:55 PM IST
सार
घर में ताला लगाकर घर वाले शादी समारोह में शिरकत करने गए थे इसी बीच चोर घर में दाखिल हुए और नकद के साथ गहने लेकर चंपत हो गए। मकान मालिक जब घर पहुंचा तब सारा सामान बिखरा देखकर आवाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की जीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पवई थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर पवई बाजार निवासी परमेश परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच चोर शाम 5 बजे घर में ब्रेसलेट, सोने की चेन, झाला, मंगलसूत्र, पायल-बिछिया और 40,000 रुपये नकद लेकर भाग गए। जब मकान मालिक लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परमेश ने पुलिस को बताया कि चोरी की पूरी वारदात पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन