फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The family had gone to Gorakhpur for a wedding, cash and jewelry stolen

Azamgarh News: शादी में गोरखपुर गया था परिवार, नकदी और गहने चोरी

Wed, 20 Nov 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The family had gone to Gorakhpur for a wedding, cash and jewelry stolen
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज में मंगलवार को चोर एक घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवर व अन्य सामान को चुरा ले गए। घटना की जानकारी देर रात को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फाेरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज के निवासी शादाब अहमद के घर पर चोरी हुई। शादाब की पत्नी, मां व अन्य सदस्य शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर गए थे।
मंगलवार को सुबह शादाब अपनी दुकान पर आ गया था। रात में जब वापस 8:30 बजे घर पहुंचा तो देखा कि सभी अलमारी के ताले टूटे हैं। मेन गेट खुला है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मामले में एसपी सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। वहीं बुधवार देर शाम गोरखपुर से लौटे परिजनों ने बताया कि सिर्फ चांदी की दो पायल ही चोरों के हाथ लगी है। पिछले कुछ दिनों में कई चोरी की घटना सामने आई है। कुछ दिनों पूर्व ही शहर के कोल बाज बहादुर में लैब टेक्नीशियन के घर से लाखों की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed