फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The faces of the candidates and supporters kept on blooming and withering as soon as the trends were found.

रुझान मिलते ही खिलते और मुरझाते रहे प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे

Fri, 11 Mar 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
The faces of the candidates and supporters kept on blooming and withering as soon as the trends were found.
मतगणना के दौरान जैसे-जैसे रुझान मिलता रहा वैसे-वैसे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के भाव भी बदलते रहे। विभिन्न पार्टियों के समर्थकों ने अपने प्रत्याशी की बढ़त पर नारेबाजी की। वहीं प्रत्याशियों के पिछड़ने पर समर्थक निराश नजर आए। सपा से जब- जब भाजपा ने लीड किया तो उसके समर्थक अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाने लगते थे। उनके अंदर अचानक जोश और उत्साह भर जाता था।
विज्ञापन

दोनों मतगणना केंद्रों पर सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिस दल का प्रत्याशी लीड करता, मतगणना केंद्र के बाहर उसके समर्थन में नारे लगने लगते थे। जब विधान सभा मेंहनगर की मतगणना शुरू हुई तो पहले दो राउंड तक भाजपा की मंजू सरोज आगे थीं। समर्थकों के चेहरे खिल गये थे लेकिन तीसरे राउंड की गणना के बाद सपा उम्मीदवार पूजा सरोज ने बढ़त बनाना शुरू किया तो अंतिम राउंड की मतगणना तक भाजपा पीछा नहीं कर पाई। निराश भाजपा कार्यकर्ता वहां से अपने घरों को जाने लगे। यही हाल आजमगढ़ सदर विधान सभा सीट का रहा। सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पहले राउंड की मतगणना से ही बढ़त बना ली थी। भाजपा के अखिलेश मिश्र काफी पीछे चल रहे थे लेकिन सात राउंड की मतगणना के बाद अखिलेश ने बढ़त बनानी शुरू की और सपा प्रत्याशी के नजदीक पहुंचें तो भाजपा समर्थक उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। बीच में तो भाजपा जब सपा से आगे हुई तो समर्थकों में अलग उत्साह बन गया था।
विज्ञापन

दो तीन राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी धीरे-धीरे पीछे हो गये। भाजपा समर्थकों के चेहरे उतर गये। मुबारकपुर विधान सभा में तो निर्दल प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बसपा, कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए सपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी। यहां शाह आलम पहले तीसरे नंबर पर चल रहे थे। दूसरे नंबर पर बसपा के अब्दुस्स्लाम थे लकिन कुछ ही राउंड बाद बसपा तीसरे नबर पर चली गई। एआईएमआईएम प्रत्याशी दूसरे नंबर की बढ़त बनाये रहे। मतगणना के दौरान जो पार्टी लीड करती थी उसके समर्थक नारे लगाने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed